फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेलनगंज बाजार में बिक रही थीं नकली बैयरिंग, कंपनी की जांच एजेंसी ने पकड़ा खेल

Thu, 15 Feb 2024 08:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेलनगंज बाजार में नामी कंपनी  के नाम से नकली बैयरिंग की बिक्री की जा रही थी। कंपनी की जांच एजेंसी ने पुलिस की मदद से तीन दुकानों पर छापा मारा। यहां से  800 से अधिक बैयरिंग बरामद की गईं।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बेलनगंज बाजार में दुकानों पर कंपनी की नकली बैयरिंग बिक रही थीं। कंपनी की अधिकृत जांच एजेंसी ने पुलिस की मदद से सामान जब्त कराया। छत्ता थाने में तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


साेनीपत के थाना सदर के खेडी दहिया निवासी नीटू कुमार ब्रांड मैनेजमेंट साॅल्यूशन कंपनी में जांच अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार को छत्ता थाना क्षेत्र में सर्वे कर रहे थे। बेलनगंज बाजार में पहुंचे। सर्वे में पता लगा कि एनबीसी के नाम से नकली बैयरिंग बाजार में बेची जा रही हैं।

पुलिस की मौजूदगी में दुकानों पर जाकर जांच की गई। इसके बाद मां भगवती नामक दुकान से 149, बंटी बैयरिंग से करीब 600 और पदमचंद बैयरिंग से अलग अलग तरह के 102 पीस जब्त किए गए। मामले में दुकानों के मालिक ऋषि जैन, ऋषि उपाध्याय और विशाल बंसल के खिलाफ काॅपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


15 दिन पहले ही छीपीटोला बाजार में महिंद्रा कंपनी के जांच अधिकारी ने छापा मारकर ऑटो पार्ट्स जब्त कराए थे। इसके अलावा नकली कपड़े, दवा, सर्जिकल उपकरण, घी, तेल व अन्य सामान भी धड़ल्ले से बाजार में बिक रहा है। छत्ता थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि बैयरिंग जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें