फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकानों पर बिक रहा था एप्पल कंपनी का नकली सामान, दो गिरफ्तार; 1.56 करोड़ का माल बरामद

Tue, 31 Dec 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर की चाट गली में कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस की मदद से मारा छापा।  यहां स े 1.56 करोड़ के एडॉप्टर, डाटा केबल, बैक कवर बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
एप्पल कंपनी का नकली सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाजारों में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली व डुप्लीकेट माल बेचे जा रहे हैं। रविवार को सदर बाजार की चाट गली में एप्पल कंपनी का 1.56 करोड़ का नकली व डुप्लीकेट माल पकड़ा गया। पुलिस ने कंपनी की टीम के साथ 5 दुकानों पर छापा मारकर बरामदगी की।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एप्पल आईएनसी के लिए काम करने वाली दिल्ली की सेमिता लीगल के प्रबंधक मो. ताैकीर चाैधरी की शिकायत पर पुलिस ने चाट गली में दुकानों को चेक किया। दो आरोपी साैरभ और तालिब पकड़े गए, तीन आरोपी शकील, मधु और इंद्रमोहन भाग गए। काॅपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया है।

 

पूछताछ में पता चला कि दिल्ली के बाजारों से नकली माल दुकानदार लेकर आते हैं। कंपनी के रेट पर बेचते हैं। 500 रुपये का एडॉप्टर 25 से 30 हजार रुपये में बेचा जाता है। पूछताछ में शाह मार्केट के भी कई दुकानदारों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

 

इन पर हुई कार्रवाई
खेरिया मोड़ निवासी तालिब की क्रिएटिव एसेसरीज पर 188 नकली बैक कवर, मधु नगर निवासी इंद्रमोहन खट्टर की बालाजी कम्यूनिकेशन पर 1418 कवर, 48 एडॉप्टर, 58 डाटा केबल, 28 बैक पैनल, मधु नगर निवासी साैरभ की केलाजी कम्युनिकेशन पर 117 बैक कवर, 10 एडॉप्टर, 24 डाटा केबल, नाई की मंडी निवासी शकील की लेमोडे म्यूजिकल पर 980 बैक कवर, 80 नकली केबल, 35 नकली एडॉप्टर, 30 नकली एयरपॉड्स, 38 नकली आईफोन मोबाइल कैमरे मिले। सदर निवासी मधु की सुर म्यूजिकल पर 120 नकली बैक कवर मिले।

 
विज्ञापन

शहर में और बहुत कुछ नकली
शहर में नकली माल की बिक्री का यह कोई पहला मामला नहीं है। घी, तेल, मोबिल ऑयल, ऑटो पार्ट्स, अंडरगारमेंट, खाद, दवा, जीरा, सीमेंट, पेठा भी ब्रांडेड कंपनी के नाम से बिकते पकड़ा जा चुका है। पुलिस एक जगह पर कार्रवाई करती है, दूसरा मामला सामने आ जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें