फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चलती मिलीं फैक्टरियां व बेकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चोरी की बिजली से घरों में फैक्टरियां चल रहीं हैं। इनमें चेन व पायल बन रही हैं। बोदला, बृज विहार, अमरपुरा, कलवारी क्षेत्र में विभाग ने छापा मारा। ऐसी छह फैक्टरियां व एक बेकरी पकड़ी गई। संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी विद्युत खंड के सहायक अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि टीम के साथ सोमवार सुबह बोदला क्षेत्र में जांच की गई। सराय, बृज विहार, अमरपुरा और कलवारी में घरों में कटिया डालकर फैक्टरी संचालित हो रही थीं। करीब 25 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई। एक घर में बेकरी संचालित होती मिली। बने सिंह, दीपक शर्मा, नवाब खान, दिनेश आदि सात लोगों के खिलाफ कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। विजिलेंस प्रभारी कर्मवीर सिंह, युगल किशोर, नीरज श्रीवास्तव, शिवा परेता व गिरीश शर्मा टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें