फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः एसएन इमरजेंसी में मिनी अस्पताल की तैयारी, सभी बीमारियों का होगा इलाज

Sun, 26 Apr 2020 11:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ओपीडी में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के चलते सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में ओपीडी बंद हैं। अन्य मरीजों के लिए इमरजेंसी के एक हिस्से को मिनी अस्पताल का रूप दिया जा रहा है। सभी मर्ज के विशेषज्ञों के लिए चैंबर बनाए जा रहे हैं। जांच की सुविधा भी यहीं मिलेगी।
विज्ञापन


यहां बाल रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग, नाक, कान, गला रोग (ईएनटी रोग) समेत अन्य मर्ज के चिकित्सक रहेंगे। मरीज स्क्रीनिंग के बाद ही चिकित्सकों को दिखा पाएंगे। कोरोना के लक्षण नजर आने पर नमूना लेकर क्वारंटीन वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा।

संबंधित बीमारी के चिकित्सक मरीज का इलाज करेंगे। पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी यहीं होगी। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि अभी ओपीडी शुरू कर दी है। तीन दिन में सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरीजों को इलाज न मिलने पर बदला पैटर्न
पहले यहां डिजिटल ओपीडी की योजना थी लेकिन टेलीमेडिसिन से गंभीर मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण अब व्यवस्था बदली गई है। ओपीडी शाम के चार बजे तक चलाने की योजना है। गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे चिकित्सक रहेंगे। रोस्टर प्लान के तहत ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें