श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट की आदि व्यवस्थाएं की हैं। ये सुविधाएं श्रद्धालुओं को शहर में कोने-कोने पर मिलेंगी। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई प्रतिबंध भी रहेंगे।
धौलीप्याऊ रेलवे मैदान, राजकीय इंटर कालेज, नए बस स्टैंड के सामने मालगोदाम रोड, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज का मैदान, पीएमवी पॉलीटेकिभनक कालेज मैदान, गोविंद नगर रामलीला मैदान, जयसिंहपुरा स्थित मैथोडिस्ट के सामने मैदान, श्रीजी गार्डन के निकट, राधा बैली के सामने अलवर पुल के निकट श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।
वहीं पोतराकुंड, गोविंद नगर थाना के निकट, भूतेश्वर चौराहा और मसानी चौराहे पर मोबाइल टॉयलेट की सुविधा का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा। गोविंद नगर थाना के निकट चिकित्सा कैंप लगाया गया है। यहीं खोयापाया कैंप की भी सुविधा मिलेगी। सभी पार्किंग 20 स्थानों पर वाटर टैंक की व्यवस्था की गई है।