फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर की टिप्पणी, गिरफ्तार

विज्ञापन
facebook - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कस्बा निवासी युवक को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। जब उससे आरएसएस के खंड कार्यवाह व भाजपा नेताओं ने बात की तो उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरएसएस के ब्लॉक खंड कार्यवाह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी शाहरुख खान पुत्र फारुख नगर में बाल कटिंग और अंडे का हथठेला लगाता है। बुधवार को शाहरुख ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। इस मामले की जानकारी किसी ने ब्लॉक खंड कार्यवाह संजय गुप्ता और भाजपा नेता बॉबी भदौरिया व आदेश गुप्ता को दे दी। बुधवार शाम चार बजे संजय गुप्ता ने शाहरुख के पास जाकर ऐसी टिप्पणी लिखने का कारण पूछा। आरोप है कि उसने भाजपा नेता बॉबी भदौरिया व आदेश गुप्ता के सामने ही संजय को जान से मार डालने की धमकी दी। संजय गुप्ता ने मामले की जानकारी इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी को लिखित तहरीर देकर दे दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें