फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर गांव-गांव सुना जाएगा पीएम का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को मनाया जाता है। आज इस दिवस पर जिले के प्रधानों के पास भी प्रधानमंत्री का फोन आ सकता है। वे बेहतर कार्य करने वाले किसानों से बात करेंगे। इसके साथ ही वे प्रधानों को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

इस बार लॉकडाउन के चलते पंचायती राज दिवस पर किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसमें एक नई पहल की गई है। पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे फोन पर प्रधानों से बात करेंगे। डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि जिन प्रधानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना और प्रधानमंत्री श्रमिक कल्याण योजना में बेहतर कार्य किया है, उनके नाम भेजे गए हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान बेहतर कार्य को भी इसमें आधार बनाया गया है। प्रधानमंत्री इस दौरान देश भर के प्रधानों को संबोधित भी करेंगे। डीपीआरओ स्वामीदीन ने सभी प्रधान और सचिवों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें