फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक वाली महिला दोस्त ने ये क्या कर डाला...होटल में मिलने पहुंचा युवक, वहां खौफनाक साजिश का हो गया शिकार

Thu, 11 Sep 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फेसबुक पर जिस युवती से दोस्ती हुई, उसने युवक को मिलने के लिए होटल में बुलाया। होटल के कमरे में वो बेहद खौफनाक साजिश का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक को होटल में बुलाकर युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए गए। इसके बाद 10 लाख रुपये की मांग की गई। घर पर कानूनी नोटिस भी भेज दिया। पीड़ित दीवानी में नोटिस का जवाब देने आया। तभी उसका पीछा करते हुए ब्लैकमेल करने वाले भी आ गए। पीड़ित ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन




 

आवास विकास कालोनी सेक्टर 7 निवासी सचिन सिंह ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। वह शादी कराने के लिए बात करने लगा। 7 सितंबर को युवती को दिखाने के लिए आईएसबीटी स्थित होटल में बुलाया। एक युवती के साथ युवक मिल गया। आरोप है कि उसने दोनों की जाति एक ही बताई। तभी होटल कर्मी आ गए। उन्हें पीने के लिए कुछ दिया। इससे वो नशे की हालत में हो गया। इसके बाद होटल कर्मियों ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद 5 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकी देने लगे।

 

इस पर युवक ने होटल कर्मी के खाते में 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी विराट उससे 5 लाख रुपये ट्रांसफर करने की कहने लगा। इससे उन्हें शक हुआ। विराट भी होटल कर्मियों के साथ मिला हुआ था। बाद में सभी 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बाद में एक विधिक नोटिस भी घर भेज दिया। इसमें वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। यह भी कहा कि युवती बदनामी की वजह से पुलिस के पास नहीं जाना चाहती है।

 
विज्ञापन

वह रुपये देने पर समझाैता कर लेगी। इस पर सचिन बुधवार को नोटिस का जवाब देने के लिए दीवानी आए थे। वहां पर युवक भी पीछा करते आ गए। यह देखकर उन्होंने अधिवक्ताओं की मदद से उसे पकड़ लिया। उसे दीवानी चाैकी पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें