फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन:  आंख सलामत रहेगी तभी दुनिया रंगीन दिखेगी, 80 मरीजों को मिला नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

Fri, 24 Mar 2023 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। 80 मरीजों ने नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाया। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर नेत्र परीक्षण शिविर में छात्र-छात्रों का परीक्षण करते डॉ दिनेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव के निर्देशन में टीम ने 80 मरीजों को परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी दी गईं। संस्थान के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी को डॉ. दिनेश यादव ने समझाया कि आंख शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसका विशेष ध्यान रखें। आंख सलामत रहेगी तभी दुनिया रंगीन दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर नेत्र परीक्षण शिविर में मरीजों का परीक्षण करते डॉ दिनेश यादव - फोटो : अमर उजाला
डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि आंख में कोई कण या कीड़ा जाने पर गंदे हाथ से उसे रगड़े नहीं। इससे आंखों को और नुकसान पहुंचता है। साफ हाथ से आंख साफ पानी से धुलना चाहिए। छात्र-छात्राओं को समझाया कि मोबाइल ज्यादा देर न देखें। खासतौर पर बेड पर सोने के लिए जाने के बाद। इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है और नींद भी ठीक से नहीं आती। आंख में कोई परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराने का सुझाव दिया। शिविर में करीब 25 बाहरी लोगों ने भी परामर्श प्राप्त किया।

डॉ. महिपाल यादव ने कहा कि कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे रहे, जिनको देखने में समस्या है फिर भी उन्होंने अभी तक चिकित्सक को नहीं दिखाया। कुछ को पता ही नहीं था कि उनकी आंखों का नंबर आ गया है। कुछ चश्मा पहन रहे हैं पर लंबे समय से जांच नहीं कराई है। चिकित्सकों की टीम डॉ. लवेश अग्रवाल, नेत्र परीक्षण अधिकारी एमपी यादव, नेत्र परीक्षक किशन राजपूत शामिल रहे। शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने किया। संचालन शिक्षिका डॉ. स्वाती माथुर ने किया। शिविर में डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. वाईके शर्मा, श्वेता गुप्ता, जागृति असीजा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें