फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heath: तेज बुखार, सिर-पैरों में दर्द, लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे लोग; डॉक्टर ने जारी की ये एडवाइजरी

Thu, 11 Jun 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज में डिहाइड्रेशन, डायरिया और टाइफाइड के मरीज तेजी से बढ़े हैं। कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भीषण गर्मी से टाइफाइड (मियादी बुखार), डिहाइड्रेशन और डायरिया के तीन गुना मरीज आ रहे हैं। तेज बुखार, उल्टी-दस्त और सिर-पैरों में दर्द की परेशानी मिल रही है। अधिक बहने के कारण लोगों को बीपी कम हो रहा है। हालत खराब मिलने पर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें बुखार के साथ उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और मियादी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां तक कि मधुमेह के मरीजों में ग्लूकोज स्तर भी गड़बड़ मिल रहा है। इसमें कई मरीजों ने दवाएं बंद कर दी थीं या फिर नियमित नहीं लीं।

मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि गर्मी और धूप की वजह से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे शरीर में जरूरी नमक-पानी की कमी होने से कई मरीजों के बीपी कम मिल रहा है। डिहाइड्रेशन के मरीज भी लगभग तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इनको सिर-पैरों में दर्द के साथ घबराहट भी हो रही है। हालत गंभीर होने पर मरीज भर्ती भी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। सुबह-देर शाम जरूरी कार्य करें।

- घर से बाहर जाते वक्त शिकंजी के दो गिलास पीकर जाएं। साथ में पानी लेकर भी जाएं।

- दोपहिया वाहन चलाते वक्त, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, सिर-कान को ढकें, चश्मा लगाएं।

- छाछ, लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी समेत ठंडी तरल सामग्री पिएं।

- बाहर के भोजन से बचें, शाम को तला हुआ भोजन करने से बचें। रात को थोड़ा कम भोजन लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें