फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने बिगाड़ी सेहत: रात में भी बेचैनी, उल्टियां-डिहाइड्रेशन से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 30 Jun 2026 12:39 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी, उमस और बिजली कटौती के कारण आगरा में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और बेचैनी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में बच्चों व वयस्कों की बड़ी संख्या इलाज के लिए पहुंच रही है, जबकि डॉक्टरों ने पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। रात में भी उमस और गर्मी परेशान कर रही है। बिजली कटौती से भी असर पड़ रहा है। इससे उल्टी, बेचैनी और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो रही है। हालत खराब होने पर इमरजेंसी में भी रात में 12 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 145 बच्चे आए। इनमें से 60-70 फीसदी को उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन के सबसे ज्यादा मरीज रहे। रात में भी गर्मी अधिक है और बिजली कटौती से बच्चे सो नहीं पाते। पसीना अधिक आने पर शरीर में पानी की कमी भी हो रही है। कुछ बच्चों के उल्टी भी करने से हालत खराब हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP: ये हैं आगरा के टॉप टैक्सपेयर, भामाशाह जयंती पर हुआ सम्मान; व्यापार से बनाई पहचान
विज्ञापन



ऐसे में इमरजेंसी में 27 बच्चे दिखाने आए। मेडिसिन विभाग में भी 692 मरीज आए। इनमें भी उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, फूड पॉयजनिंग, घबराहट, पानी की कमी, चक्कर आना समेत अन्य की परेशानी मिली। ऐसी ही हालत में इमरजेंसी में भी 84 मरीज दिखाने आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा


मेडिसिन विभाग के डॉ. जितेंद्र दौनेरिया ने बताया कि रात का पारा भी कम नहीं है और उमस भी हो रही है। इससे मरीजों में बेचैनी हो रही है। नींद भी प्रभावित है। पसीना अधिक निकलने पर बीपी कम हो रहा है। ऐसे में इनको दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  आगरा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष: डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर, RBI ढाल रहा खास सिक्का


इन बातों का रखें ध्यान
- रात को तला हुआ और मैदा से बने भोजन करने से बचें।
- दाल, चपाती, हरी सब्जी, सलाद खाएं। ओवर ईटिंग से बचें।
- छाछ, लस्सी, आम पना, नींबू पानी, शिकंजी खूब पिएं।
- बच्चों को रात में सूती और ढीले कपड़े पहनाएं।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू! 29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड


3406: मरीज ओपीडी में आए
692: मेडिसिन विभाग
365: हड्डी रोग
328: त्वचा रोग
254: वक्ष एवं क्षय रोग

ये भी पढ़ें -  प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें