फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होटल में नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे तीन लाख रुपये

Sun, 18 Oct 2026 09:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग की वीडियो भी बना ली। वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी यश चौधरी, दीपक और दद्दा उर्फ तिलक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी यश से पुरानी जान-पहचान थी। आरोप है कि 25 मई को यश नाबालिग को टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड स्थित एक होटल ले गया, वहां उसने जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद 27 सितंबर और 6 अक्तूबर को भी उसे दोबारा होटल बुलाकर प्रताड़ित किया। 

आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। 30 सितंबर को दीपक और दद्दा ने घर पहुंचकर 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में, मामा के प्लॉट बेचकर घर में रखे गए रुपयों में से और रकम भी ऐंठ ली। कुल मिलाकर आरोपियों ने तीन लाख रुपये वसूले और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें