फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मेगा ब्लॉक के चलते ये गाड़ियां आज रहेंगी निरस्त, सफर से पहले पढ़ लें खबर

Wed, 04 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण रेलवे यात्रियों की मुसीबत दिन पर दिन बढ़ रही है। मंगलवार को 12 ट्रेन निरस्त रहीं तो बुधवार को 15 एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर समेत 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सचखंड, उत्कल और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली-आगरा रूट की जगह आगरा से मितावली-खुर्जा होकर बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी।मंगलवार को आगरा कैंट स्टेशन से गुजरने वाली श्रीधाम, महाकौशल, जनता एक्सप्रेस समेत नौ एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं।

सबसे ज्यादा परेशानी जबलपुर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। जबलपुर रूट की ट्रेनें ही सबसे ज्यादा निरस्त की गई हैं। 12 ट्रेनों के निरस्त होने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही, जोे अन्य ट्रेनों से अपने गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन


वहीं, आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन समेत अन्य काउंटरों पर करीब 550 और ऑनलाइन मिलाकर करीब आठ सौ से ज्यादा टिकट कैंसिल कराकर रिफंड लिया गया। ट्रेनों के निरस्त होने का असर बसों पर पड़ा है। इंदौर, भोपाल जाने वाली रात्रिकालीन बसों में बुकिंग फुल चल रही है।

आज ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
19024    फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल जनता एक्सप्रेस
12618    हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला लक्षद्वीप
12617    एर्नाकुलम-ह. निजामुद्दीन मंगला लक्षद्वीप
22942    जम्मू तवी-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12648    ह. निजामुद्दीन-कोयंबटूर कोंगू एक्सप्रेस
12421    हुजूर साहेब नांदेड-अमृतसर सुपरफास्ट एक्स.
12807    विशाखापट्टनम-ह. निजामुद्दीन समता एक्स.
12907    बांद्रा टर्मिनस-ह. निजामुद्दीन महाराष्ट्र संपर्क क्रांति
12449    मडगांव गोवा-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
11450     जम्मू तवी-जबलपुर जंक्शन एक्सप्रेस
22633    तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-ह. निजामुद्दीन एक्सप्रेस
12641    ह. निजा.-कन्याकुमारी तिरुकुलरल सुपरफास्ट एक्स.
12687    मदुरै-चंडीगढ़-देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस
18215    दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस
13007    हावड़ा-श्रीगंगानगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस


ये पैसेंजर ट्रेनें निरस्त
51902     दिल्ली आगरा कैंट पैसेंजर
51901     आगरा कैंट दिल्ली पैसेंजर
64953     आगरा कैंट-ह. निजामुद्दीन पैसेंजर
 
विज्ञापन

आज ये ट्रेनें बदले रूट से जाएंगी
12715 हुजूर साहेब नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस आगरा कैंट से मितावली-खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट होकर जाएगी
18477 पुरी-उत्कल एक्सप्रेस आगरा कैंट से मितावली, खुर्जा, मेरठ सिटी, टापरी जंक्शन से होकर जाएगी
22685 यशवंतपुर-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आगरा कैंट-मितावली-खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर होकर जाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें