फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में आत्मदाहः मुख्यमंत्री के आने से पहले कार्रवाई में जुटी पुलिस, क्षेत्राधिकारी को हटाया

Wed, 04 Sep 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरीर कोतवाली में दंपती द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना के बाद से पुलिस पर शुरू हुआ कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। मंगलवार को सीओ मांट विनय सिंह चौहान को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


अब अंकुर अग्रवाल को मांट सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। अंकुर अग्रवाल ने चार्ज संभाल भी लिया है। जबकि विनय सिंह चौहान को ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  जोगेंद्र के बेटे ने कहा, दबाव बनाकर लिखवाया गया मुकदमा, रिश्तेदारों पर भी दबाव बना रही थाना पुलिस
विज्ञापन


सुरीर कोतवाली में जोगेंद्र सिंह और उसकी पत्नी चंद्रवती ने खुद को आग लगा ली थी। जोगेंद्र की मौत भी हो चुकी है। इस घटना के बाद से मथुरा पुलिस की प्रदेश भर में छवि खराब हुई है। इसी को लेकर अब बदलाव भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

वहीं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन विजय शंकर मिश्र को अब सीओ महावन बना दिया गया है। जबकि सीओ महावन जगवीर सिंह को हटाकर सीओ क्राइम का जिम्मा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: कोतवाली में आत्मदाह करने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से बोला था मैं मर जाऊंगा, चाचा को बताई यह बात 

वहीं वरुण कुमार सिंह को सीओ गोवर्धन बनाया गया है। जितेंद्र सिंह जो अभी तक सीओ क्राइम का काम देख रहे थे उन्हें सीओ लाइन का जिम्मा सौंपा है। सीओ लाइन कैलाश चंद्र पांडेय को सीओ जन्मस्थान बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें