फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः विस्फोटक सामग्री के लिए डॉग स्क्वैड ने खंगाला सुरीलकलां गांव, घर-घर घूमे पुलिसकर्मी

Mon, 28 Sep 2020 03:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

शुक्रवार रात  सुरीर में विस्फोट के बाद उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वैड, बम डिस्पोजल टीम ने जांच पड़ताल की। टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घर से बारूद के कुछ नमूने मिले हैं। नमूनों को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीरकलां में थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक, दो नहीं पूरे दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करते थे लेकिन न तो अग्निशमन विभाग को फुरसत थी और न ही कुछ फासले पर मौजूद कानून के रखवालों को जानकारी। विस्फोट की जानकारी होने के बाद पूरा अमला सक्रिय हो गया। डॉग स्क्वैड को लेकर पुलिसकर्मी घर-घर घूमे लेकिन विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। 
विज्ञापन


दीपावली से पहले अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम केवल सुरीरकलां में ही नहीं अपितु नौहझील, मांट, राया, छाता, कोसीकलां में बड़े स्तर पर किया जाता है। यहां तक कि शहर से जुड़ी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर आतिशबाजी का भंडारण होता है । इसकी जानकारी होने पर भी जिम्मेदार अग्निशमन विभाग और पुलिस आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे रहते हैं।


शुक्रवार रात  सुरीर में विस्फोट के बाद उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वैड, बम डिस्पोजल टीम ने जांच पड़ताल की। टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घर से बारूद के कुछ नमूने मिले हैं। नमूनों को सील किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार रात हादसे में युवक जोगेंद्र की मौत हो गई थी । जबकि पड़ोसी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पत्नी शिवानी, मां इंद्रवती, पड़ोसी बॉबी महेंद्र दीपांशु सहित आधा दर्जन घायल हो गए थे।
विज्ञापन

अभी भी गूंज रही धमाके की आवाज
ज्वाला सिंह निवासी सुरीर कलां का कहना है कि शनिवार की सुबह हुए बारूद विस्फोट से धमाके के बाद बच्चों की चीख ने रात को बच्चे घर सोने को तैयार नही हुए पड़ौसी के घर सोने को मजबूर रहे । ज्वाला सिंह निवासी सुरीर का कहना है कि शनिवार की सुबह हुए बारुद से विस्फोट के बाद दूसरे दिन रात बच्चे घर सोने को तैयार नहीं ज्वाला सिंह का कहना है कि पत्नी सोनिया व बच्चे घर सोने को तैयार नहीं हुए पड़ोसी के घर सोना पडा। रात भर भयभीत रहे बच्चे।

पड़ोसी के घर में सोना पड़ा
कस्बा सुरीर में बारुद भंडारण से हुए विस्फोट के बाद   कैलाशी निवासी सुरीर कलां ने बताया कि घर के एक ही कमरे पर टीन शेड पड़ा था। वह भी शनिवार की सुबह हुए बारुद भंडारण से हुए विस्फोट ने घर की छत भी छीन ली। रात को बिना छत के साये में सोना पड़ा ।

पड़ोसी बॉबी जोशी के बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बॉबी जोशी की पुत्री रुची 15 वर्ष एवं चिराग 12 वर्ष का कहना है कि बारुद भंडारण विस्फोट से घर के मलवा में दबकर गम्भीर रुप से घायल है। बच्चों का कहना है कि वही कमाने वाले थे। रोज कमाकर लाते थे जब घर का खर्चा चलता था। घर भी पूरी तरह तहस नहस हो गया। रात को घर में सोते समय बहिन भाई को वही नजारा नजर आया। वही पड़ोसी रामप्रसाद का कहना है कि घर पर पड़ी टीन शेड टूटने के बाद रात को सपने में अलग मंजर दिखाई दिया। उधर घायल महेंद्र सिंह का कहना है कि किराए के मकान में रह कर मजदूरी कर रहे थे। जिस घर में रहे रहे थे। वह घर पूरी तरह से टूट गया। अब दूसरे गांव के युवक के यहां रहकर खान पान कर रहे है ।
विज्ञापन

मांट विधायक ने दी सांत्वना
बारूद भंडारण से हुए विस्फोट के बाद हुए हादसे के बाद मांट विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने परिजनों को सात्वना दी। मांट विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सुरीर में हुई घटना बहुत ही गम्भीर है। हादसे के बाद घायल हुए पड़ोसियों को मदद मिलनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद पड़ोसियों के क्षतिग्रस्त हुए घरो में हुए  नुकसान का सरकार को मुआवजा मिलने चाहिये।

भंडारण में हुए विस्फोट से गई जोगेंद्र की जान
अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार, जांच और विश्लेषण में पता लगा कि जोगेंद्र ने अपनी छत के ऊपर के कमरे में भंडारण किया था। इसमें शॉर्ट सर्किट आदि के कारण निकली चिंगारी से विस्फोट हो गया और हादसा हुआ। पूरे जनपद में सिर्फ सात लोगों के पास ही पटाखे बनाने  का लाइसेंस है। वहीं पांच लोगों के पास भंडारण का लाइसेंस हैं।

कसी जाएगी कच्चा माल देने वालों पर लगाम
उच्चाधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ  कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा, जहां से ये लोग कच्चा माल लेकर आते हैं। वह लोग भी बिना लाइसेंस के कच्चा माल देकर कानून का उल्लंघन करते हैं। प्रमोद शर्मा, जिला अग्निशमन अधिकारी 

लगातार छानबीन की जाएगी। यदि किसी के पास इस प्रकार की सामग्री मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  श्रीश चंद्र, एसपी देहात 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें