कासगंज। जिला न्यायालय परिसर के बाहर बुद्ध बिहार डिपो की बस का टायर फट गया और तेज धमाका हुआ। सुरक्षाकर्मियों व लोगों को लगा कि कोई बड़ा विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ अलर्ट हो गए। जब उन्हें घटना की सही जानकारी हुई तो वे राहत में आए। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व न्यायिककर्मी भी विस्फोट की तेज आवाज सुनकर घबरा गए।
जनपद न्यायालय कासगंज-बरेली मार्ग के मामो पर स्थित है। जहां दिनभर बड़ी संख्या में ट्रैफिक निकलता है। न्यायालय गेट होने के कारण पुलिस के बैरिकेड लगे हुए हैं। इसी बीच शाम के समय बुद्ध बिहार डिपो की बस यूपी 86 टी 8071 वहां से गुजरी तो बस का कंडक्टर साइट का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। काफी देर बस के टायर के फटने की आवाज को लेकर चर्चा होने लगी। अधिवक्ता मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विस्फोट की आवाज ऐसी थी कोई बम फटा हो। विस्फोट की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।