फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की शर्मनाक करतूत: बच्ची के साथ गंदी हरकत... अचानक आई मां ने बचाई बेटी, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 21 May 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

झाड़ फूंक करने वाले बाबा ने बच्ची से छेड़खानी कर दी। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। तभी बच्ची की मां आ गई। उसने जब ये देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। आरोपी को पकड़ लिया गया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज के सराय ख्वाजा इलाके में झाड़-फूंक करने वाले 70 साल के वृद्ध ने बालिका से दो बार छेड़खानी की। बच्ची की मां ने बस्ती के लोगों के साथ वृद्ध को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी में जेल भेजा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शाहगंह अमित मान ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना 15 मई को हुई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इलाके में रहने वाले बुलाकी बाबा (70) ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची ने मां के लौटने पर घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजन ने मोहल्ले के लोगों को बाबा की हरकतों के बारे में बताया। मोहल्ले के लोगों ने माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया।

दूसरे दिन फिर से बाबा ने बच्ची से छेड़खानी कर दी। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बच्ची के घरवालों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें