फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, कमरे में मिला शव, पास पड़ा था यह सामान

Mon, 27 Jul 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
एक्साइज इंस्पेक्टर अमित मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव में एक्साइज इंस्पेक्टर ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के कमरे में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।   

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- देह व्यापार की सरगना ने उगले राज, कई बड़े लोगों के बताए नाम, दस्तावेज और फोटो भी बरामद



थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला वक्कालान निवासी अमित मिश्रा (42) पुत्र प्रेमप्रकाश मिश्रा फिरोजाबाद में सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। अमित शुक्रवार को छुट्टी पर घर आए थे। मोहल्ले में हुई एक गमी में जाने के बाद वह रात करीब 10 बजे घर पहुंचा। पिता प्रेमप्रकाश ने खाना खाने के लिए पूछा तो अमित ने मना कर दिया और छत पर बने कमरे में चला गया। 

विज्ञापन


पिता के अनुसार अमित ने कमरे में शराब पी और सो गया। इस बीच रात में किसी समय अमित ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ भोगांव प्रयांक जैन ने थाना पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भगवान के चढ़ावे के फल खाने पर दो बच्चों को दी अमानवीय सजा, युवकों ने रस्सी से बांधकर पीटा  

एक्साइज इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में परिजन जानकारी नहीं दे सके। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रयांक जैन ने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर ने देसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम आत्महत्या के कारण का पता लगाने में लगी है। 


यह भी पढ़ें- नशे की दवाओं की तस्करी: 'आगरा गैंग' के सरगना सहित दो गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला है नेटवर्क

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें