फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: बिना परीक्षा समिति बैठक के शुरू हुईं परीक्षाएं, आगरा विश्वविद्यालय के फैसले पर उठे सवाल

Thu, 16 Apr 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की अनिवार्य बैठक के बिना ही सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू कर दी गईं, जिससे सवाल उठने लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों के हित में निर्णय लिए गए हैं और बैठक बाद में भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं बिना परीक्षा समिति की बैठक के ही शुरू हो रही हैं। बृहस्पतिवार से प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई, बावजूद इसके परीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से पहले सामान्य रूप से परीक्षा समिति की बैठक में रूपरेखा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद निर्धारित तिथि से परीक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। परीक्षाओं के शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा संचालन में जुट गया है और परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा समिति की बैठक न होने के बावजूद परीक्षाएं शुरू होने को लेकर विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात रही कि परीक्षाएं शुरू होने से पहले समिति की बैठक की नहीं हुई इस कारण कई महत्वपूर्ण निर्णय पर भी आधिकारिक पत्र भी जारी नहीं हुए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षाओं के बीच में समिति की बैठक आयोजित हो सकती है। ऐसे में जो निर्णय है वह विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिए गए हैं जो सभी छात्र हित में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें