फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: चार दिन बाद परीक्षा, फॉर्म भरने के लिए अभी परिणाम का इंतजार; मिल रहा सिर्फ आश्वासन

Sat, 20 Jan 2024 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में चार दिन बाद परीक्षा हैं। विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए अभी परिणाम का इंतजार है। उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से होगी। चार दिन बाद परीक्षा है, अभी तक तमाम विद्यार्थी फार्म नहीं भर पाए हैं। वह, सम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अधूरे परिणाम जारी हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अभी खोल रखी है।

विज्ञापन


स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल तमाम विद्यार्थियों के परिणाम में 'रिजल्ट अंडर प्रोसेज' और 'रिजल्ट नॉट क्वालिफाइड' लिखा दिख रहा है। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह का परिणाम अधूरे होने के साथ तमाम विद्यार्थियों के फार्म खुल नहीं रहे हैं। इससे विभिन्न सत्रों के करीब 100 छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे नहीं जा सके हैं। सूची बनाकर विश्वविद्यालय को दी जा चुकी है।

वहीं, दाऊ दयाल गर्ल्स पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा का कहना है कि शुक्रवार को कई छात्राएं पहुंची, जिनके परिणाम अधूरे हैं। 'रिजल्ट अंडर प्रोसेस' लिखा हुआ दिख रहा है। छात्राओं के सामने ही विश्वविद्यालय की परीक्षा एजेंसी में फोन किया गया। यह आश्वासन दिया गया कि शुक्रवार की रात तक सभी के परिणाम ठीक करा दिए जाएंगे। अच्छी बात यही है कि परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया बंद नहीं की गई है। जैसे ही छात्राओं के परिणाम जारी किए जाते हैं, परीक्षा फार्म भरवा दिया जाएगा।

15 फीसदी विद्यार्थियों के फॉर्म भरने रह गए

विश्वविद्यालयों के सूत्रों के अनुसार अभी भी करीब 15 फीसदी विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरे जाने बाकी हैं। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 जनवरी को ही परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया बंद कराने की योजना बनाई थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि डाटा का मिलान न होने की वजह से परिणाम में समस्याएं थीं, एजेंसी उसे ठीक करके जारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें