विवि की यूएफएम कमेटी ने गुरुवार को एतिहासिक फैसला लेते हुए 57 कालेजों की मुख्य परीक्षाओं (उसी दिन की परीक्षा निरस्त हैं, जिस दिन सामूहिक नकल पकड़ी) को निरस्त कर दिया है। कमेटी ने एक-एक कर कई ऐसे फैसले किए जो कालेज संचालकों के लिए आगे के लिए सबक होंगे।
गुरुवार को विवि में यूएफएम की बैठक हुई। रजिस्टार एनके सिंह ने कमेटी की सलाह पर एक से बढ़कर एक ऐसे फैसले लिए जिनसे कालेज संचालकों के लिए आगे चलकर मुश्किल खड़ी हो जाएंगी। 57 कालेजों की उसी दिन की मुख्य परीक्षा को निरस्त कर दिया है, जिस दिन सामूहिक नकल पकड़ी गई। 21 कालेजों को एक साल के लिए डिबार कर दिया है, जिनमें फ्लाइंग के साथ अभद्रता व परीक्षा में अनियमितताएं मिली। नौ उन कालेजों की परीक्षा निरस्त हुई, जहां पर परीक्षार्थियों को चिट के साथ नकल करते पकड़ा। अब इन नौ कालेज की परीक्षा पर्यवेक्षक की देखरेख में कराई जाएगी। बैठक में आगरा कालेज के प्राचार्य डॉ मनोज रावत, औटा अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चौहान, महामंत्री डॉ एके सिंह, डॉ यशपाल बघेल और प्रो. राजेंद्र आदि मौजूद रहे।