मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमए और एमएससी फाइनल वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 10 अक्तूबर से यह शुरू होंगी। इसके लिए श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया।
श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शेरपाल ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमए और एमएससी फाइनल वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया है। इस केंद्र पर जिले भर के सभी स्ववित्तपोषित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लिखित और मौखिक प्रयोगात्मक परीक्षा में भाग लेना होगा। उन्होंने बताया कि श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में एमए और एमएससी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू होने जा रही हैं।
विषय वार मौखिक परीक्षा/प्रैक्टिकल की तिथि महाविद्यालय के सूचना पट पर अवलोकित की जा रही है। स्ववित्तपोषित महावद्यिालय अपने छात्रों को स्वयं सूचित करेंगे। एमए के लिए डॉ. विजय नारायण सिंह और एमएससी के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी छात्र/छात्रा उक्त परीक्षा से वंचित रहता है उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उसके महाविद्यालय की होगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं को दोबारा आयोजित नहीं करेगा। सभी स्ववित्तपोषित महाविद्यालय छात्रों की संख्या, छात्रों की रोल लिस्ट, उपस्थिति पत्र, प्रवेश पत्र, अवार्ड लिस्ट तथा प्रपत्रों के भेजने के लिफाफे आदि के साथ तिथिवार उपस्थित होना सुनिश्चित करें।