मैनपुरी। सीबीएसई बोर्ड के तहत बुधवार को 10वीं अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर तथा अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय के कुल 3107 परीक्षार्थियों में से 53 परीक्षार्थी तथा अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 39 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद के सिटी कोऑर्डीनेटर डा. राम मोहन की रिपोर्ट के अनुसार सुदिती ग्लोबल एकेडमी में अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर में कुल पंजीकृत 594 परीक्षार्थियों में से 15 परीक्षार्थी तथा अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 39 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी में अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर में कुल पंजीकृत 726 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी में अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर में कुल पंजीकृत 468 परीक्षार्थियों में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी में अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 544 परीक्षार्थियों में से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कक्षा अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर में कुल पंजीकृत 305 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डॉ. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय की बोर्ड परीक्षा में कुल पंजीकृत 470 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच सदस्यों का एक आंतरिक सचल दल नियुक्त किया गया तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गठित ऑब्जर्वर ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।