फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल कृषि की परीक्षा होगी निरस्त 

Thu, 30 Mar 2017 12:06 AM IST
हाईस्कूल कृषि की परीक्षा होगी निरस्त 
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा निरस्त होगी। इसकी परीक्षा बुधवार को शाम की पाली में थी। जिले में तेज सिंह वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इसकी परीक्षा सुबह की पाली में ही करा दी गई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही प्रश्नपत्र आउट हो गया। 
विज्ञापन

पेपर आउट होने का मामला मुख्य संकलन केंद्र (जीआईसी, शाहगंज) में पकड़ में आया। पहली पाली की परीक्षा के बाद तेज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रतिनिधि कापी का लिफाफा जमा करने पहुंचा। संकलन केंद्र पर तैनात स्टाफ ने लिफाफा जमा कर लिया। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को दी गई। डीआईओएस डा. जितेंद्र सिंह यादव ने मामले की जांच कराई। पता चला कि परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल कृषि का एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था। वह भी व्यक्तिगत परीक्षार्थी है। यह सुबह की पाली में ही परीक्षा देने पहुंच गया। केंद्र पर समय सारिणी चेक किए बिना प्रश्नपत्र खोल दिया गया और परीक्षा करा दी गई।  
 
केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर
डीआईओएस के निर्देश पर जीआईसी प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार सिंह ने तेज सिंह वर्मा उ.मा.वि. के केंद्र व्यवस्थापक रिंकेश के खिलाफ अछनेरा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। डीआईओएस कार्यालय से दूसरा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


11 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे 
हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा में 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सर्वाधिक 112 परीक्षार्थी हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कालेज, बाह में थे। तीन केंद्राें पर एक-एक परीक्षार्थी थे, इसमें तेज सिंह वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी एक है। 

कृषि की परीक्षा पहली पाली में कराकर एक तरह से पेपर आउट करा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव को रिपोर्ट भेज दी गई है। परीक्षा केंद्र को डिबार करने और परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
- डा. जितेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस

एक मामले की चल रही जांच
ऐसे ही एक प्रकरण की जांच चल रही है। 21 मार्च को कृष्ण प्रयाग इंटर कालेज का प्रतिनिधि पहली पाली की परीक्षा के बाद शिक्षाशास्त्र की कापी का लिफाफा जमा करने पहुंचा था। जीआईसी के स्टाफ ने उससे पूछ लिया कि परीक्षा तो शाम को है, सुबह कैसे पेपर करा लिया। प्रतिनिधि गायब हो गया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। मौके पर गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। पर कुछ साक्ष्यों के आधार पर तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें