फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बनाई परीक्षा से दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बीएड की प्रवेश परीक्षा पर कोरोना का असर दिख रहा है। इसी के चलते लगभग 22 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

जिले में बीएड परीक्षा के लिए छह केंद्र निर्धारित किए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही प्रवेश शुरू हो गया था। प्रवेश से पहले ही मास्क चेक किये जा रहे थे। इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। कर्मचारियों ने सभी के हाथ भी सैनिटाइज करवाए।
दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में 2350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 518 व दूसरी पाली में 516 ने परीक्षा छोड़ दी। नकल रोकने के लिए परीक्षा की त्रिस्तरीय निगरानी की गई। सभी केंद्र पर निगरानी टीम के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। प्रत्येक दो केंद्रों के बीच एक केंद्र प्रतिनिधि भी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें