एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि छह और आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें चार मुख्य आरोपी हैं। इनमें खंदौली निवासी पवन, सागर परमार, दीपक और देवा शामिल हैं। उनसे आठ लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दो अन्य भी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
तीन आरोपी हैं फरार
फतेहपुर सीकरी के रहने वाले तीन बदमाश हरिओम परमार, संदीप राठौर और राजू सिसौदिया फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वारदात पूर्व कर्मचारी आकाश ने कराई थी। डेढ़ साल पहले उसे काम से निकाल दिया गया है। इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। वह बदमाशों के साथ पूरी योजना में शामिल रहा। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।