सुबह 4 से शाम 6 बजे तक होगी आपूर्ति
प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पांच अक्टूबर तक 115 नलकूप फीडरों पर 14 घंटे बिजली मिलेगी। सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक आपूर्ति होगी। किसानों पर एफआईआर नहीं कराई जाएगी। पहले उन्हें चेतावनी दी जाए, फिर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
सात घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल और ग्रामीण क्षेत्र से कालीचरन सुमन ने कहा जनपद में किसानों को सात घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। जब फसल ही नहीं होगी, तो किसान बिजली बिल कैसे चुकाएगा।
तीन दिन में नहरों में होगा पानी
धरना स्थल पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता भी पहुंच गए। उन्होंने तीन दिन में धगेंटा, बरहन, कुरसंडा, एत्मादपुर, आंवलखेड़ा, चावली, उस्मानपुर समेत एक दर्जन नहरों में पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है।