फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल की बर्बादी पर पूर्व मंत्री ने जताई चिंता, कहा-ऐसा ही रहा तो भविष्य में होगा विकट संकट

Wed, 05 Feb 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अरिदमन सिंह ने आगरा में बर्बाद हो रहे 'गंगाजल' पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जहां एक तरफ जलकल विभाग की लापरवाही के कारण भारी मात्रा में 'गंगाजल' बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ लाखों लोग इससे वंचित है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एमजी रोड स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से शहर में गंगाजल की आपूर्ति तो शुरू हो गई है, लेकिन ये वर्ष 2026 तक ही पर्याप्त है। जिस तरह से आगरा में आबादी बढ़ रही है, उसको देखते हुए अभी से प्रयास करना होगा। तभी भविष्य में पेयजल समस्या से निपटा जा सकता है। 

पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि शहर के सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है। पेयजल समस्या को गंभीरता से लें। इसे सरकार के समक्ष रखें। अध्ययन कराएं कि भविष्य में पेयजल संकट से निपटने के लिए क्या विकल्प हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें