फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार फौजी की जिंदगी हुई तबाह, परिवार ने घर से निकाला, नौकरी भी गई

Sat, 06 Oct 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पूर्व फौजी पवन कुमार
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला में छुट्टियों पर घर आए फौजी के लिए जहरखुरानी का शिकार होना मुश्किल भरा हो गया। जहां उसे फौज ने विक्षिप्त करार देते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं तो वहीं परिवार, पत्नी और बच्चों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पूर्व फौजी दो वक्त की रोटी खाने को भी मोहताज हो गया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी वेदना शिकायती पत्र के माध्यम से भेजकर न्याय दिलाने या फिर मौत देने की गुहार लगाई है।
 
गांव मोतीगढ़ी निवासी कालीचरन का छोटा पुत्र पवन कुमार वर्ष 2004 में हाईस्कूल करने के बाद फौज में भर्ती हो गया था। उसके दो बच्चे हैं। वो छुटिटयों में अपने घर आया था। घर से लौट रहा था तभी रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। तब से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नौकरी जाने के बाद घरवालों ने निकाला

घटना के बाद पवन कुमार ने ज्वाइन नहीं किया फौज ने नोटिस भी भेजे और न पहुंचने पर वर्ष 2011 में उसे सेना की सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद से उसे घर में नहीं रहने दिया गया। पवन का आरोप है कि बड़े भाई रतन सिंह ने उसकी पत्नी और बच्चों केा अपने पास रख लिया है। 

पीड़ित पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है कि या तो उसे उसके पत्नी-बच्चे सहित पेंशन वापस दिलाई जाए या फिर
उसे काला पानी की सजा दे दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें