फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से पूर्व फौजी की मौत, लोगों में आक्रोश

Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मैनपुरी निवासी पूर्व फौजी रिश्तेदार की मौत कासगंज आए थे। सोमवार सुबह खेतों की ओर टहलने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस , पूर्व फौजी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के कस्बा अमांपुर के सुभाष नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह पूर्व फौजी पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी देर तक शव को नहीं उठाने दिया। एसडीएम सहावर ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।

विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी पूर्व फौजी विनोद कुमार (50) पुत्र महावीर सुबह पांच बजे खेतों की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों ने शव को नहीं उठने दिया। 

रिश्तेदार की मौत पर आए थे कासगंज
इसके बाद एसडीएम सहावर शिवकुमार, क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत, नायब तहसीलदार सहावर अजय कुमार, एसडीओ अरविंद झा, अवर अभियंता राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। वहीं हादसे की सूचना पर मृतक की पत्नी रचना और बच्चे मैनपुरी से पहुंच गए। बता दें कि विनोद कुमार तीन दिन पहले ही सुभाष नगर में रहने वाले रिश्तेदार चन्ना की मौत होने पर यहां आए थे।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसान यूनियन ने मुआवजे की मांग की
किसान यूनियन लोक शक्ति ने हाईटेंशन लाइन टूटने से पूर्व फौजी की मौत के बाद अमांपुर थाना पहुंचकर परिजनों को मुआवजा दिए जाने और घटना के जिम्मेदार बिजली कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, प्रबल प्रताप सिंह सोलंकी, राजभान सिंह सोलंकी, पवन चौहान, उदयवीर सिंह चौहान, अनार सिंह, किशन चौहान आदि मौजूद रहे। 

एसडीएम सहावर शिवकुमार ने बताया कि बिजली की लाइन टूटने पर होने वाले हादसे में मृतक के परिजनों को विभागीय नियमों के अनुसार मुआवजा देने का प्रावधान है। विभाग से नियमानुसार परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें