फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण जानेंगे ईवीएम से वोट डालना

Sat, 07 Jan 2017 12:34 AM IST
ग्रामीण जानेंगे ईवीएम से वोट डालना
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के नए मतदाताओं तथा पुराने मतदाताओं को ईवीएम (इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) से वोट डालना सिखाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार कैंप आयोजित होंगे। 
ईवीएम प्रभारी एडीएम भूमि अध्याप्ति नगेंद्र शर्मा के अनुसार, उपजिलाधिकारियों से अभियान के संबंध में उन गांवों की सूची मांगी गई है, जहां के लोगों को प्रशिक्षण की जरूरत है। जल्द ही इसका शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार ही टीमें भेजी जाएंगी। वहीं, मंडी समिति में ईवीएम की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने परखा गया। इसके अलावा वीवीपेड मशीनों भी जांच ली गई है।
विज्ञापन


चुनाव चिह्न के साथ प्रत्याशी का फोटो भी
इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के साथ-साथ ईवीएम पर उसका फोटो भी होगा। इसके लिए नामांकन के दौरान प्रत्याशियों से एक-एक फोटो अतिरिक्त लिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जितने प्रत्याशी मैदान में बचेंगे, उसके हिसाब से ईवीएम में चुनाव चिह्न के अलावा उनका फोटो फीड किया जाएगा। 

मतदान प्रशिक्षण को प्रभारी अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गौरव दयाल ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए उप निदेशक पंचायत केएस अवस्थी को अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) तथा भालचंद्र त्रिपाठी उपायुक्त स्वत: रोजगार को अपर प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा। उप निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार, निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत व जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। इसका नंबर 0562-2260550 तथा 2250170 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें