बाह (आगरा)। विवाहिता ने बाह निवासी पति, सास, ससुर समेत छह ससुरालियों के खिलाफ इटावा कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने और तलाक से इंकार करने पर मायके आकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 12 दिसंबर 2020 को जुलाहपुरी निवासी अकरम अंसारी का निकाह इटावा के अड्डा करनपुरा की शबनम जमाल से हुआ था।
इटावा कोतवाली में दर्ज दहेज उत्पीड़न रिपोर्ट में शबनम ने आरोप लगाया है कि ससुराली अतिरिक्त दहेज में कार और और दो लाख रुपये की मांग पूरी करने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 2 फरवरी 2022 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 27 मई को ससुराली मायके पहुंचे। दहेज की मांग पूरी न करने पर तलाक के लिए कहा। मना करने पर गाली गलौज और पिटाई की। पड़ोसियों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली पुलिस ने पति अकरम अंसारी, सास जरीना, ससुर अली हसन, ननद रिजमा, नजीमा, ताऊ निजामुद्दीन उर्फ पप्पू अंसारी को नामजद किया है।