फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भक्ति भाव से निकाली सांध्य परिक्रमा

विज्ञापन
फोटो28सोरोंजी में निकाली गई सांध्य फेरी में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के वराह मंदिर से बुधवार को सांध्य परिक्रमा निकाली गई। परिक्रमार्थियों ने विभिन्न मार्गाें पर भ्रमण करते हुए मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान भगवान वराह व मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


ढोल मंजीरा बजाते हुए श्रद्धालु परिक्रमा के दौरान भक्ति भजनों का गायन करते चल रहे थे। सांध्य परिक्रमा से पूर्व मां गंगा और भगवान वराह का विधि-विधान से पूजन किया गया। सांध्य परिक्रमा में भगवान वराह की झांकी निकाली गई। संकीर्तन के साथ ढोल नगाड़े, घंटे, शंख की गूंज ने वातारवण में सात्विकता का संचार किया। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रमुख मंदिरों- रघुनाथ जी, अन्नपूर्णा माता, सोमेश्वर, बालाजी, द्वारकाधीश, मानस मंदिर, शनिदेव, राधा कृष्ण, भैरोनाथ, श्याम वराह आदि मंदिरों में आरती व संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु वापस वराह मंदिर पहुंचे। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान वराह मंदिर सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत, राधाकृष्ण तिवारी, गिरीश चंद्र महेरे, गिरधारी लाल भारद्वाज, मुकेश निर्भय, कमलकांत त्रिवेदी, कमल नयन चौधरी, अनुभव तिवारी, सुमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें