फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सवालों में फंसी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पितवार से शुरू हुईं परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर (ईवन सेमेस्टर) परीक्षाएं बृहस्पितवार से शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने का दावा किया गया। पर, इस बीच छात्रों की ओर से परीक्षा आवेदन भी कराए गए। जबकि तिथि 14 अप्रैल को ही समाप्त हो गई। वहीं, दूसरी ओर एडमिट कार्ड में भी समय गलत दर्ज हो गया।
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम (मेजर/माइनर) के द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर, बीकॉम (वोकेशनल) के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकॉम के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर कराई जा रही हैं। सभी प्रश्नपत्र ओएमआर आधारित हैं, जिनमें 100 में से 60 प्रश्न हल करने हैं और समयावधि दो घंटे तय की गई है। मंडल के करीब 527 महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षाओं के साथ परीक्षा आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठे। परीक्षा शुरू होने से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है, लेकिन इस बार परीक्षाओं के बीच ही छात्र आवेदन करते दिखे। एक ओर जहां ये कमी मानी जा रही है तो वहीं, दूसरी ओर ऐसे छात्रों के लिए राहत भी है, जो किसी कारणवश आवेदन से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों के कारण कई बार फॉर्म समय से नहीं खुल पाए। इसी वजह से आवेदन प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल लगभग दो दिन और खुला रहेगा, जिससे छात्र अपने आवेदन पूरे कर सकें।

एडमिट कार्ड में दर्ज गलत समय
परीक्षाओं के बीच एडमिट कार्ड में परीक्षा समय गलत दर्शाए जाने की शिकायतें भी सामने आईं। कई छात्र निर्धारित समय से अलग समय पर केंद्र पहुंच गए। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं और जिन छात्रों को समस्या है, वे विश्वविद्यालय या अपने कॉलेज के माध्यम से इसे सही करा सकते हैं। कई मामलों का निस्तारण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें