फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद भी एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले बेसुराग, मेव गैंग पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद मार्ग स्थित कलाल खेरिया में टाटा इंडिकैश का 8.20 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले बदमाशों का दो दिन में कोई सुराग नहीं लग सका। गैंग कहां से आया और कहां से भागा? यह तक पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि वारदात हरियाणा के मेव गैंग ने की है। इसलिए पुलिस वहां गई हैं। मगर, कुछ हाथ नहीं लग सका है। पूर्व में जेल भेजे गए अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को कलाल खेरिया में कार सवार बदमाश टाटा इंडिकैश का एटीएम उठाकर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पांच बदमाश नजर आए थे। चार एटीएम में घुसे थे। एक गाड़ी चला रहा था। महिंद्रा की क्वांटो गाड़ी भी दिखी। मगर, नंबर प्लेट फुटेज में नहीं आ सकी। बदमाश फतेहाबाद की तरफ गाड़ी ले गए। पुलिस ने शहर से बाहर निकलने वाले एक्सप्रेसवे, हाईवे के टोल को चेक किया। इनके सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन कार नजर नहीं आई। इससे आशंका है कि बदमाश गांवों के रास्तों से निकले होंगे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मेव गैंग पर एटीएम उखाड़कर ले जाने का शक है। इस पर पुलिस ने पिछले दस साल में जेल भेजे जा चुके अपराधियों का डाटा खंगाला है। इसमें यह देखा कि हाल में जेल से कौन से बदमाश छूटकर आए हैं। पूर्व में आगरा में वारदात में कौन-कौन अपराधी जेल भेजे गए थे। इस तरह से वारदात कौन करता है। हरियाणा में भी दो टीम भेजी गई हैं। यह बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आशंका यह भी है कि बदमाश भरतपुर के रास्ते से भागे हों। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टीम लगी हैं। कई जगह दबिश दी गई है।
विज्ञापन

रात में गिर जाते हैं एटीएम के शटर
एटीएम में होने वाली वारदात के बाद पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करती है। इसमें सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और अलार्म की व्यवस्था के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में एटीएम में गार्ड नहीं रखे गए हैं। इन एटीएम का रात में शटर गिरा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें