फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं पकड़ सकी मूर्ति चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड बिसातखाना वाली गली के नुक्कड़ पर स्थित शिव मंदिर से चोरी गई मूर्ति का तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक उन्हें तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी पुलिस चोर व मूर्ति का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में करहल रोड बिसातखाना वाली गली के नुक्कड़ पर स्थित शिव मंदिर की देखरेख स्थानीय लोगों द्वारा की जाती है। बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी अरविंद तिवारी ने मंदिर खोला था। जब स्थानीय निवासी अनिल गुप्ता पूजा करने आए तो मंदिर में लगी पीतल के भगवान गणेश की मूर्ति गायब थी।
उक्त घटना के बाद लोगों ने आक्रोश व्याप्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की थी। लेकिन तीन दिन का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस न तो चोर न हीं मूर्ति का कोई पता लगा सकी है। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस तलाश कर रही है, हालांकि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छपट्टी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे तो चोटी पर लगा त्रिशूल वहां नहीं था। त्रिशूल चोरी की जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। लेकिन कुछ देर बाद त्रिशूल कुछ देर बाद पास ही एक नाली के पास पड़ा मिला। त्रिशूल वहां कैसे आया, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें