फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छुट्टी में आज भी होगा यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन

Sun, 22 Mar 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में 18 मार्च से शुरू हुआ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन छुट़टी के दिन रविवार को भी किया जाएगा। कंट्रोल रूम भी खुला रहेगा। सभी परीक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में नगर निगम इंटर कॉलेज, एमडी जैन इंटर, राजकीय इंटर कॉलेज, आरबीएस इंटर कॉलेज और नेशनल मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य में 3,603 परीक्षक, 372 डीएचई और 185 अंकेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक जिले में 72 हजार और मंडल में लगभग 3 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है और कॉपियों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया गया है। शासन स्तर से 21 और 26 मार्च को अवकाश घोषित है, शेष दिनों में नियमित मूल्यांकन कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें