फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ई-वाहन खरीदारों को बड़ा झटका, 744 लोगों की अटक गई सब्सिडी; शासन से जारी नहीं हुई धनराशि

Wed, 29 Apr 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 744 ई-वाहन स्वामियों की करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी लंबित पड़ी है। शासन से धनराशि आवंटित न होने के कारण लोगों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर सजे ई-वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन के लिए शासन के स्तर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह बात अलग है कि सब्सिडी के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह संभागीय परिवहन विभाग को धनराशि आवंटन न होना है। वर्तमान में करीब 744 ई-वाहन स्वामियों को सब्सिडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

पिछले पांच साल में ई-वाहनों की बिक्री का ग्राफ एकदम से बढ़ा है। इसकी एक वजह सब्सिडी मिलना भी है। ई-वाहन खरीद के बाद एजेंसी की तरफ से सब्सिडी के लिए मेल आरटीओ को भेजा जाता है। इसके बाद आरटीओ के स्तर से कागजों का सत्यापन कर वाहन स्वामी के बैंक खाते में सब्सिडी भेज दी जाती है। वर्तमान में करीब 744 ई-वाहन स्वामियों को सब्सिडी का इंतजार है, जिसमें 219 कार और 525 दो पहिया वाहन हैं। कार पर करीब एक लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य वाहनों को भी कीमत की करीब 10 फीसदी सब्सिडी मिलती है। ऐसे में 2 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी अटकी हुई है। एआरटीओ (प्रशासन) विनय कुमार सिंह ने बताया कि सब्सिडी की धनराशि शासन के स्तर से भेजी जाती है। उसके बाद ई-वाहन स्वामियों को दी जाती है। पिछले कुछ माह से धनराशि न आने की वजह से देरी हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें