क्वार्टर फाइनल में पहुंची एत्मादपुर इलेवन की टीम
टूंडला। रेलवे के कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले श्री हरिशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। बुधवार को एत्मादपुर इलेवन ने कंपनी बाग इलेवन टूंडला को दो विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
एत्मादपुर इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कंपनी बाग इलेवन की टीम 19 ओवरों में 120 रन बनाकर आउट हो गई। उदय ने 44 रन और लाखन और सूरज ने 19 व 18 रन का योगदान दिया। एत्मादपुर के गेंदबाज सिद्धार्थ और पवन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में एत्मादपुर की टीम ने आठ विकेट खोकर 15.3वें ओवर में चौका जमाते हुए 123 रन बनाकर मैच जीत लिया।
एत्मादपुर के बल्लेबाज किशन ने 18 व उमर ने 19 रन का योगदान दिया। कंपनी बाग के गेंदबाज अजय ने 3 और डीके दीक्षित व सचिन ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच एत्मादपुर के पवन को दिया गया। अंपायरिंग अखिल जावेद और प्रेम सागर ने की। कमेंट्री अरविंद ने की। मुख्य अतिथि श्रीराम वीर सिंह कर्दम पूर्व प्रदेश प्रभारी बीएसपी उत्तराखंड और सतीश द्विवेदी, डॉ. अरुण उपाध्याय एत्मादपुर रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, संजय मेवाती, दीपा सैनी, अभय सिन्हा, निक्की, हेमू, सचिन दिवाकर, अंकुल गौरव आदि मौजूद रहे। आयोजक डीके दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को मथुरा और लाइन टूंडला के मध्य मैच खेला जाएगा।