आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव छह पोखर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप घायल होने के कुछ समय बाद ही मोके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पहचान सोनू उर्फ श्याम उम्र 22 वर्ष निवासी छह पोखर के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिजन गहरे दुःख में हैं एवं घर में चीख पुकार मची हुई है।ॉ