फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल एटा के युवक की हुई मौत

Fri, 06 Dec 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर 22 नवंबर को हुए सड़क हादसे में घायल जनपद एटा के युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में टक्कर मारने वाले बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एटा के गांव नगला ढांक निवासी रूबी ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर पति संतोष कुमार मैनपुरी आए थे। शाम को कुरावली मार्ग पर स्कूल के पास सड़क किनारे खडे़ थे। तभी मार्ग से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 26 नवंबर को पति ने दम तोड़ दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें