फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि की पहली किस्त, खिल उठे किसानों के चेहरे

Sun, 24 Feb 2019 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सम्मान निधि के प्रमाण पत्र के साथ लाभार्थी किसान
विज्ञापन
एटा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त बैंक खातों में आते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूछा तो बताया मैसेज आ गया साहब...। हाथों में योजना से संबंधित प्रमाण पत्र लिए किसान पीएम की तारीफ करते हुए आईटीआई कालेज से निकल रहे थे। किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा था वो पूरा किया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रविवार को आईटीआई कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया जा रहा था। कृषि विभाग की ओर से की गई इस व्यवस्था में जिले भर के गांवों से कई किसान पहुंचे थे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी रहे। जिलाधिकारी आईपी पांडेय, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, उप कृषि निदेशक विजय शंकर ने किसानों के साथ लाइव प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने जैसे ही योजना का शिलान्यास किया और किसानों के खातों में धनराशि के मैसेज आने शुरू हुए तो उनके खुशी से चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद 20 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रमाण पत्र दिए गए। 
विज्ञापन

आठों ब्लॉकों में हुआ कार्यक्रम

जिले में आने वाले सभी आठों ब्लॉकों में किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी ब्लाक क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम के अलावा अन्य अधिकारियों की थी। यहां भी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 40 हजार 94 किसानों को पहली किस्त के रूप में 81 लाख 88 हजार रुपये खातों में पहुंचे हैं। किसानों को योजना की घोषणा के बाद भरोसा नहीं हो रहा था। लेकिन खातों में धनराशि आने का मैसेज आते ही यकीन हो गया कि सरकार किसानों के खातों में रुपये जरूर डालेगी। 

किसान सम्मान निधि योजना की रविवार को शुरुआत होनी थी। इसके चलते शहर में कई बैंक खुली थीं। शहर की अर्बन बैंक, इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक खुली रहीं। बताया गया कि किसान सम्मान निधि की धनराशि खातों में आनी थीं इसके चलते निर्देश दिए गए थे।  

कुछ बैंक कर्मचारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने बैंक खोलने के आदेश दिए थे, इसीलिए बैंक खोली गई। हालांकि शहर की कई बैंक बंद भी रहीं। इस संबंध में एलडीएम से बात की तो उन्होंने बताया कि कोई लिखित आदेश नहीं था। 
 
विज्ञापन

किसानों के चमके चेहरे

सोंसा के किसान वीरेन्द्र सिंह पुत्र दयाराम का कहना है कि मोदी देश में पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है। खाते में धनराशि आ गई हैं बहुत खुशी हो रही है। 

किसान हाकिम सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी अबरौली ने कहा कि प्रमाण पत्र मिल गया है, मेरा मोबाइल घर पर है। खाते में रुपये आ गए होंगे। योजना अच्छी है इसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा। 

किसान भगवान सिंह निवासी उलायतपुर का कहना है कि पहली बार खुशी हो रही है कि बिना बिचौलियों के सीधा लाभ मिला है। अब तक कर्मचारी ही योजनाओं को खा जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें