फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बड़ा हादसा: मलावन में बारिश के चलते गिरी मकान की छत, मलबे में दब गए तीन बच्चे संग पांच लोग, गंभीर घायल

Thu, 18 Jul 2024 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एटा के मलावन में बारिश के चलते पुराने मकान की छत गिर गई। छत  के मलबे में तीन बच्चे और एक महिला सहित पांच लोग दब गए। सभी को ग्रामीणों ने तत्काल निकालकर उपचार के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
बारिश में गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुबारकपुर छछैना में एक पुराने मकान की छत बरसात के चलते भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके चलते उसके मलबे में तीन बच्चों व एक महिला सहित पांच लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


 

कभी अचानक गर्मी का बढ़ना और कभी बरसात का होना पुराने मकानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। ब्लॉक सकीट के गांव मुबारकपुर छछैना में मनोज कुमार के मकान की छत बुधवार की देर शाम गिर गई। ग्राम प्रधान पुत्र कौशलेंद्र ने बताया कि रुक-रुक कर बरसात हो रही है। बुधवार शाम मनोज कुमार अपने अन्य परिजन के साथ कमरे में बैठे हुए थे। तभी बरसात की वजह से मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे में दबकर मनोज के साथ ही इनके प रिवार के सानू यादव, प्रमोद कुमार, मोहन और नीतू घायल हो गए।

 
विज्ञापन

इनको मलबे से निकालकर एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है। मनोज ने बताया कि मकान काफी पुराना था। ईटों की छत बरसात होने की वजह से गिर पड़ी। कमरे की दीवार भी गिर गई और मलबे में हम लोग दब गए। मोहल्ले के लोगों ने हमको मलबे से निकालकर जान बचा ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें