फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा मेडिकल कॉलेज में धमाका: बिजली की मशीन फटी, दीवारों में आईं दरारें,छा गया धुआं; दहशत में आए मजदूर भागे

Thu, 27 Apr 2023 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दीवारों में दरारें पड़ गईं। तेज आवाज होने सहित मशीन के पार्ट्स बाहर आने से पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वह इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ फटी बिजली की मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मेडिकल कॉलेज में बिजली की आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर आदि उपकरण लगाए जा रहे हैं। एक कमरे में लगी मशीन में 33 हजार केवीए की सीधी आपूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अचानक फॉल्ट हुआ और मशीन तेज धमाके के साथ फट गई। इससे पड़ोस में काम रहे मजदूरों में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। मशीन के पार्ट्स गेट तोड़कर दस फीट दूर तक जा गिरे। जबकि कमरे की दीवारों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बिजली की आपूर्ति के लिए विद्युत फीडर बनाया गया है। कुछ हिस्से में कार्य जारी है तो कुछ कार्य पूरे हो गए हैं। वहीं बिजली की आपूर्ति के लिए 33 हजार केवीए की सीधी सप्लाई दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद ट्रिपिंग हुई। इस दौरान फीडर में लगी बीसीवी ने काम नहीं किया। इससे सप्लाई एक कमरे में लगी ट्रांसमिशन की मशीन में जा पहुंची। उसमें फॉल्ट होते ही तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और मशीन का कुछ हिस्सा कमरे का गेट तोड़ते हुए दस फीट दूर जा गया।

ये भी पढ़ें - Rangji Heights Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने की थी आत्महत्या, युवक करता था वीडियो कॉल

विज्ञापन

छाया रहा धुआं 

इस दौरान वहां धुआं छा गया। वहीं कमरे की दीवारों में दरारें पड़ गईं। तेज आवाज होने सहित मशीन के पार्ट्स बाहर आने से पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वह इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ पड़े। करीब 20 मिनट तक वहां धुआं छाया रहा। धुएं के हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान कमरे में खिड़कियों पर लगे शीशे आदि पूरी तरह से टूट गए। वहीं कमर में दरारें आ गईं।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर: आधी रात को दोनों कर बैठे ये गलती, तभी आ गया पति; हुआ ये अंजाम

निगम का एक लाख का नुकसान

मशीन के फटने से विद्युत निगम का एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि विद्युत फीडर का निर्माण कर रही संस्था का भी कमरा व गेट टूट जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कॉलेज की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।

ये भी पढ़ें मां के सामने नहर में कूदा बेटा: फोन कर बुलाया, बोला- अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं; चार माह पहले हुआ था निकाह
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी 

शहर क्षेत्र के अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि मशीन के फटने की सूचना पर वहां गया था। आपूर्ति सीधी मशीन में चली गई, इससे वो फट गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ है। पुरुष अस्पताल की आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें