फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के एटा में महिला का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप

Mon, 21 May 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
चलती कार में महिला से गैंगरेप - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला न्याय के लिए दर-दर भटकती रही। 
विज्ञापन


बावजूद इसके पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जबकि महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई तो पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मामले की जांच शुरू हो गई है। 

पुलिस के मुताबिक गत 1 मई को पिलुआ निवासी महिला कहीं पैदल ही जा रही थी। रास्ते में कार से आ रहे कासगंज के हरतोली ढोलना निवासी कैलाश ने तीन साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद कार से सुनसान स्थान पर ले गए। जहां महिला के साथ बार-बारी चारों ने रेप किया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 

इसके बाद महिला थाने शिकायत लेकर पहुंची। आरोप है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसे वहां से टरका दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट में शिकायत की। 

कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें