फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रक्षा में शहीद हुआ एटा का वीर सपूत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 07 Dec 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
शहीद जवान राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरहद पर पाकिस्तान की गोलाबारी में एटा जिले का एक और बहादुर बेटा शहीद हो गया। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार देर शाम शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा।  
विज्ञापन


थाना जलेसर के गांव रेजुआ निवासी जवान राजेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र पुत्र नेमसिंह वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 57 राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट में तैनात थे। गुरुवार शाम को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में बॉबी शहीद हो गए। 

देर रात को सेना के अधिकारियों ने फोन कर उनके परिवार को इसकी सूचना दी। उनकी शहादत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। पत्नी रीना और मां रामवती का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक पार्थिव शरीर आ सकता है। 
विज्ञापन


राजेश कुमार की शादी वर्ष 2016 में रीना से हुई थी। शहीद राजेश चार बहनों का अकेला भाई था। दो बहनों की शादी हो गई है, जबकि दो बहनों की शादी के लिए मार्च 2019 में राजेश घर आने वाले थे। लेकिन इससे पहले उनकी शहादत की खबर आ गई। 

बता दें कि इसी साल जून महीने में थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सदियांपुर निवासी रजनीश उर्फ टीटू (28) पुत्र राजवीर सिंह पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए थे। वो बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें