आगरा में एपिकॉन-2020 में बीमारी, बचाव और दवाओं पर व्याख्यान के बाद मंगलवार को सामाजिक-राजनैतिक मुद्दों पर बहस हुई। फुरसत मिलने पर चिकित्सकों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रकरण, नागरिकता कानून, दिल्ली-बंगाल की राजनीति पर जमकर चर्चा की।
बंगाल से आए चिकित्सकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताया। भाजपा और टीएमसी में ही मुकाबला होगा। असम समेत अन्य राज्यों के चिकित्सकों का मानना था कि नागरिकता कानून को लोग समझने लगे हैं।
इसे जबरन राजनीतिक मुद्दा बनाया गया है। जेएनयू घटना की निंदा की, लेकिन कई चिकित्सक ऐसे भी थे, जिनका मानना था कि जेएनयू राजनीति का अड्डा बन गया है, जो छात्र हित में नहीं हैं। दिल्ली में अब किसकी सरकार बनेगी पर भी चिकित्सकों ने अपने-अपने पक्ष रखे।