फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी को पूर्व चेयरमैन ने कार्यालय में पीटा, डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया समझौता

Mon, 14 Sep 2020 02:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने करहल ईओ और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन
नगर पंचायत करहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन पर कार्यालय में घुस कर पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व चेयरमैन और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईओ ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी। सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने करहल ईओ और पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक घटना 10 सितंबर की है। रविवार को दी गई तहरीर में बताया गया है कि नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव अपने कार्यालय में बैठे थे।

आरोप है कि तभी वर्तमान चेयरमैन सेवनश्री के पति एवं पूर्व चेयरमैन व जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव यादव वहां आए। उनके साथ उनका वाहन चालक विकास यादव और एक अन्य साथी रिंकू भी थे। आते ही संजीव यादव व साथियों ने ईओ को पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल पर कर्मचारियों के आ जाने के बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय में पूर्व चेयरमैन संजीव यादव ने बताया कि उन पर लगाए गए हमले का आरोप झूठा है। ईओ ने राजनीतिक विरोधियों से सांठगांठ कर ली है। उनकी छवि बिगाड़ने के उद्देश्य से मामला दर्ज कराया है। 

काम में करते हैं हस्तक्षेप: ईओ
ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि संजीव यादव की पत्नी वर्तमान में चेयरमैन हैं, लेकिन नगर पंचायत के कार्यों में पूर्व चेयरमैन दखल देते हैं। उन्हें कई बार रोका गया, लेकिन उन्होंने अपने रवैये में तो सुधार नहीं किया उल्टे उनसे रंजिश मानने लगे हैं। यह हमला भी उसी का नतीजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें