फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो की तर्ज पर होगी ताज में एंट्री, ऑटोमेटिक होंगे गेट

सार

आगरा में ताजमहल के प्रवेश और निकासी गेटों को अब मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। एएसआई ने भीड़ और विवाद कम करने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। टिकट बुकिंग के लिए चैटबॉट सुविधा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। ताज का दीदार करने के लिए सैलानियों को अब गेट पर भीड़ से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए चेकिंग गेटों को अब मेट्रो की तरह स्मार्ट बनाया जाएगा। सैलानी कार्ड या टोकन को स्क्रीन पर टच कराकर प्रवेश और निकासी कर सकेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में बाहर निकलते समय इन गेटों पर लगने वाली भीड़ की वजह से हुए विवाद के बाद एएसआई ने इस प्रस्ताव पर काम शुरू कर दिया है। दरअसल, मेट्रो स्टेशनों पर टिकट लेने के बाद लोगों को चेकिंग बैरियर पर लगी स्क्रीन पर अपना टोकन टच कराना होता है। इसके बाद गेट खुल जाते हैं और यात्री परिसर के अंदर या बाहर चले जाते हैं।

ताजमहल में भी कुछ इसी तरह की व्यवस्था के लिए एएसआई प्रस्ताव तैयार कर रहा है। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले जो बैरियर लगाए गए थे उनमें, हाई वैल्यू टिकट धारकों के लिए अलग से प्रवेश-निकासी के लिए एक पैसेज रखा गया था। चूंकि अब सभी के लिए सामान्य रूप से प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है। ऐसे में इस तरह की वीआईपी व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। इससे न तो विवाद होगा, न ही किसी को भेदभाव महसूस होगा।


चैटबॉट के जरिये होगी टिकटों की बुकिंग
आगरा। ताज, फतेहपुर सीकरी से लेकर देशभर के तमाम स्मारकों के टिकटों की बुकिंग के लिए अब वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पर्यटकों की सुविधा के लिए एक ऑटोमेटेड रिप्लाई चैटबॉट तैयार किया है। टिकट बुकिंग के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 8422889057 पर जैसे ही हाय लिखकर भेजा जाएगा, चैटबॉट जवाब देना शुरू करेगा। टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एएसआई की वेबसाइट पर वह पहुंचा देगा। इसके बाद तारीख, शहर तय करने के बाद अपनी नागरिकता, पहुंचने की टाइमिंग बच्चों व बड़ों की संख्या बताकर अपना नाम व ब्योरा देकर टिकट आसानी से बुक किया जा सकेगा। इस दौरान सैलानी को यूपीआई या कार्ड के माध्यम से टिकट के लिए पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें