फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलपीजी सिलिंडर में धमाके के साथ लगी आग, बचा परिवार

सार

आगरा के प्रकाश पुरम में गुरुवार सुबह सिलिंडर लीकेज के दौरान आग लग गई। धमाके के बाद परिवार ने भागकर जान बचाई। दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

आगरा।
प्रकाश पुरम (थाना ट्रांस यमुना) में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर में लीकेज चेक करते समय आग लग गई। तेज धमाका होने पर परिजन भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग में फर्नीचर और कपड़े जल गए।
विज्ञापन


प्रकाश नगर निवासी अमित का गैस सिलिंडर बृहस्पतिवार सुबह खत्म हो गया था। उन्होंने सुबह तकरीबन 8 बजे नया सिलिंडर लगा दिया। अमित की पत्नी नए सिलिंडर को लगाने के बाद गैस जला रही थी। मगर सिलिंडर में लीकेज हो रहा था। माचिस जलाने पर धमाके के साथ आग लग गई। इस पर परिवार के लोग घर के बाहर भाग गए। आसपास के लोग जुट गए। पानी डालने पर भी आग नहीं बुझ सकी। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई। आग से घर का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें